मेरठ में ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, 22 वर्षीय उजैद गिरफ्तार
मेरठ। थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोपी उजैद (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम, सिग्नल और अन्य एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध ग्रुपों से जुड़ा था। पूछताछ में सेना के कैंप और काफिले पर फिदायीन हमले की कथित साजिश का भी खुलासा हुआ है। पुलिस मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।
#Meerut #MeerutPolice #TerrorModule #UjaidArrested #BreakingNews UPPolice MeerutNews BulandVaniNews
Parliament Street, New Delhi | Nov 24, 2026