Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
usr83211808
1
2
बस्ती: बड़ेवन चौकी के पास कार सवार और ट्रैफिक पुलिस में विवाद, वीडियो वायरल
Basti, Basti
| Sep 8, 2026
बड़ेवन चौकी के पास बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी कार के कारण ट्रैफिक पुलिस और चालक के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोग घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुके हैं। पुलिस ने कहा कि नियम टूटने पर ही वाहन रोका गया था।
MORE NEWS
2
शौचालय बंद, खुले में जाने को मजबूर बच्चे; भरवलिया प्राथमिक विद्यालय में गंदगी से परेशानी स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापिका पर शौचालय न खुलवाने का लगाया आरोप, शासन से हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग बस्ती। साऊंघाट विकासखंड के कोड़रा ग्राम सभा स्थित भरवलिया प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों के लिए बना शौचालय नियमित रूप से नहीं खोला जा रहा है, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बच्चों की परेशानी के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय परिसर और उसके आसपास भी साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जगह-जगह गंदगी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिम्मेदारों की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में शौचालय तत्काल खुलवाने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई है।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
*बस्ती: CY-VAJRA अभियान के तहत साइबर थाने की बड़ी कामयाबी, PhonePe पर नाम सर्च कर CRIME BRANCH का डर दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार* *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 08 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे *CY-VAJRA अभियान* के तहत थाना साइबर क्राइम बस्ती को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फोन पे पर नाम सर्च कर भोले-भाले लोगों को क्राइम ब्रांच लखनऊ का डर दिखाकर ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी साइबर कुलदीप यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय नारायण मिश्रा व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सराहनीय कार्य के लिए वादी ने साइबर थाना पुलिस की जमकर प्रशंसा की है। *क्या है पूरा मामला -* थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0-21/2026 धारा 319(2)/318(4)/308(2)/61(2)/317(2) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। इसी केस में दिनांक 07.09.2026 को समय करीब 16:35 बजे दो अभियुक्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. आदित्य गुप्ता पुत्र स्व0 सीताराम गुप्ता निवासी मसकनवा बाजार थाना छपिया जनपद गोंडा, हाल पता - मंगलबाजार मस्जिद के सामने गली दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती, उम्र 28 वर्ष। 2. अजय सिंह चौहान पुत्र राम सिंह निवासी कंचनपुर थाना गुजैनी कानपुर नगर, मूल पता ग्राम भौसाना थाना चौबेपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 24 वर्ष। *अपराध का सनसनीखेज तरीका -* पूछताछ में अभियुक्त आदित्य गुप्ता ने बताया कि वह पिछले दो साल से साइबर ठगी कर रहा है। वह अपने ही भाई रितिक के नाम पर बिना बताए 10-12 बैंक खाते और सिम निकलवाता था। उसकी खुद की आदित्य ट्रेडर्स के नाम से फर्म है, जिसकी आड़ में वह BSNL डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता था। वह अपने साथियों को ठगी के लिए सिम और खाता नंबर उपलब्ध कराता था और ठगी के पैसे का 30 प्रतिशत कमीशन लेता था। पैसा कभी ATM से निकालता था तो कभी दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था। दूसरे अभियुक्त अजय ने बताया कि जौनपुर के प्रांजल यादव से 11,000 रुपये की ठगी के लिए सिम आदित्य ने ही भेजी थी। *लोगों को ऐसे फंसाते थे शातिर -* ये शातिर फोन पे या गूगल पे पर कोई भी मोबाइल नंबर डालकर चेक करते थे कि वह नंबर किस नाम से है। फिर सीधे उस व्यक्ति को कॉल कर खुद को *क्राइम ब्रांच लखनऊ का अधिकारी* बताते थे। बोलते थे - "तुम्हारे खिलाफ 42 पन्नों की CDR आई है, तुम अश्लील वीडियो देखते हो, तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज हो रहा है क्योंकि भारत में 2018 से पोर्न देखना मना है।" इतना सुनते ही पीड़ित डर जाता था। फिर ये कहते थे - "अगर कोर्ट से केस खत्म कराना है तो 4 लाख लगेंगे, यहीं थाने से खत्म कराना है तो 15 हजार में हो जाएगा।" डर के मारे पीड़ित उनके बताए UPI / खाते में पैसा भेज देता था। जब इन्हें लगता था कि पीड़ित के पास और पैसा है तो वॉयस चेंजर लगाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर और पैसे की मांग करते थे और इस तरह पूरा खाता खाली करा लेते थे। *पुलिस टीम -* प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा, भगवान सिंह, उ0नि0 जावेद खान, हे0का0 अंगद मौर्या, हे0का0 ऋषिवेद तिवारी, हे0का0 पवन यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 इशांत कुमार, का0 अमित कुमार झा। *पुलिस अधीक्षक बस्ती की अपील -* एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जनता से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। FIR के बाद भी आपकी धनराशि वापस कराई जा सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल या आधार की फोटो कभी भी शेयर न करें। क्राइम ब्रांच या पुलिस कभी भी फोन पर पैसे की मांग नहीं करती। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंचे सांसद राम प्रसाद चौधरी, राहत-बचाव तेज करने के दिए निर्देश प्रभावित गांवों में पहुंचकर जानीं लोगों की समस्याएं, जलनिकासी और जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा बस्ती। बाढ़ की स्थिति के बीच सांसद राम प्रसाद चौधरी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने कन्हईपुर, भोसिया, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी, अर्जुनपुर, ठोकर नंबर-10, सरवरपुर, पूरे मोतीराम, बर्दिया लोहार, अशोकपुर तथा कटारिया-चांदपुर सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सांसद ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा स्थिति बिगड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सांसद ने स्पष्ट किया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सांसद के दौरे से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक मदद और राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बिग ब्रेकिंग छावनी थाना के बबुरहवा निवासी राम बहाल के आत्महत्या मामले में राम बहाल की पत्नी इंद्रावती देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बीस साल से उपेक्षित संतपुर मिश्रौलिया में शुरू हुआ सड़क निर्माण नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के दिए निर्देश बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा एवं सभासद राजन ठाकुर के साथ नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 संतपुर मिश्रौलिया में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि संतपुर मिश्रौलिया क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। नागरिकों की समस्या को देखते हुए नगर विकास मंत्री से सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया गया था। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क पचपेडिया रोड से संतपुर मिश्रौलिया को जोड़ेगी। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, अवर अभियंता अर्पित निगम, नीतेश राय, आलोक पाण्डेय, कृष्ण मोहन शर्मा, अमिताभ मिश्र, मो. अख्तर, वृजमोहन शर्मा, आनंद राठौर, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
Basti, Basti | Sep 8, 2026
*बस्ती: मोटरसाइकिल लेकर भागने वाला शातिर 24 घंटे में धराया, कप्तानगंज पुलिस ने बाइक व मोबाइल किया बरामद* *जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026।* थाना कप्तानगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल लेकर भागने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 मो0 रफी खाँ मय फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07.09.2026 को दोपहर 13.50 बजे नगर रोड चौखड़ा के सुनसान स्थान से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -* विशाल भारद्वाज पुत्र बाबूराम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अर्जुनडीहा भारीनाथ थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती। उसके खिलाफ थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज था। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 61(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। *बरामदगी -* 1. मोटरसाइकिल UP51BL4244 बजाज प्लैटिना 2. एक मोबाइल फोन पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं - मु0अ0सं0 14/2026 थाना कप्तानगंज और मु0अ0सं0 171/2026 थाना नगर जनपद बस्ती। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार करने वाली टीम -* थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उ0नि0 मो0 रफी खान, हे0का0 अकबाल अहमद, रि0का0 अविनाश शाहू, आदर्श कुमार शामिल रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 7, 2026
बस्ती: बाबा नीम करौली की भक्ति में रंगा क्रिसेंट मॉल, भाजपा नेता अरविन्द पाल ने 101 लोगों को दिखाई ‘हनुमान अंश’... #trendingpost #fallowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 7, 2026
बजाज पल्सर एन160 एसएस का भव्य शुभारंभ स्पोर्टी लुक, आधुनिक तकनीक और दमदार प्रदर्शन का शानदार संगम बस्ती। बजाज ऑटो की लोकप्रिय पल्सर श्रृंखला में नई पल्सर एन160 एसएस को शामिल किया गया है। बस्ती स्थित प्रकाश ऑटो सेल्स में नई बाइक का भव्य शुभारंभ एवं अनावरण कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविन्द्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रकाश ऑटो के डीलरशिप संचालक रवि प्रकाश चौधरी, सुजीत चौधरी, आयुष चौधरी एवं कृष्ण चौधरी, बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर प्रतीक रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, संदीप श्रीवास्तव, नेटवर्क संचालक, प्रकाश ऑटो के समस्त कर्मचारी तथा बलवंत उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। युवाओं की पसंद और उनकी आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई पल्सर एन160 एसएस को आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और दमदार प्रदर्शन के साथ पेश किया गया है। बाइक में पूरी तरह डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन, पिछले मॉडल की तुलना में 3.5 पीएस अतिरिक्त शक्ति, ड्युअल-चैनल एबीएस तथा आकर्षक गोल्डन यूएसडी फोर्क जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। बाइक का लाल और काले रंग का आकर्षक संयोजन, लाल रिम स्ट्रिप्स और स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसके दमदार रूप और आधुनिक फीचर्स ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने नई पल्सर एन160 एसएस की खूबियों की सराहना करते हुए इसे स्टाइल, तकनीक और प्रदर्शन का बेहतरीन संयोजन बताया। कार्यक्रम के दौरान नई बाइक को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कंपनी की ‘गियर नीचे, दुनिया पीछे’ टैगलाइन के साथ पेश की गई पल्सर एन160 एसएस को राइडर्स को आधुनिक, रोमांचक और बेहतर राइडिंग अनुभव प्रदान करने वाली बाइक के रूप में प्रस्तुत किया गया। नई पल्सर एन160 एसएस के शुभारंभ के साथ प्रकाश ऑटो सेल्स ने बजाज पल्सर प्रेमियों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध कराया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक और दमदार प्रदर्शन का संतुलन देखने को मिलता है। #बजाजपल्सर #पल्सरN160SS #BajajPulsarN160SS #बजाजऑटो #पल्सर #बस्ती #प्रकाशऑटो #बाइकलॉन्च #नईपल्सर #स्पोर्टीबाइक #बाइकप्रेमी #युवाओंकीपसंद #ऑटोमोबाइल #नईबाइक #बस्तीसमाचार #उत्तरप्रदेश #बाइकन्यूज #पल्सरलवर्स #BajajAuto #nanflores #trendingvideo #everyonefollowers #
Basti, Basti | Sep 7, 2026