⚽ कोल्हुआ में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू, DM श्री नवीन ने किया उद्घाटन!
गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ स्थित धोबघट खेल मैदान में स्वर्गीय मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से जमुई की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।
उद्घाटन मुकाबले में धरहरा की टीम ने मारी बाजी
मुंगेर के धरहरा स्थित शंकर स्पोर्ट्स इलेवन क्लब और झारखंड के बाबूमहल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबर रहा। टाईब्रेकर में धरहरा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज की।
🏆 मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद अब्दुल (जर्सी नंबर 10)
#apnajamui #JamuiNews #FootballTournament #Gidhaur #Kolhua #JamuiSports #BiharNews
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026