निज़ामाबाद: फर्जी फेसबुक आईडी से 70 हजार की साइबर ठगी, पीड़ित को वापस मिले 46 हजार रुपये
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के निवासी मो. जफर खान से फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए 70 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई आरोपी ने उनके रिश्तेदार बनकर फोन-पे के माध्यम से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और थाना निजामाबाद की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 46,011.89 रुपये होल्ड करा दिया था।