पीरो: पीरो में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
Piro, Bhojpur | Aug 15, 2026 पीरो में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर परिषद की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार की शाम 6:00 के सभापति के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं, वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा कन्या मध्य विद्यालय से शुरू होकर लोहिया चौक, बिहिया रोड और नगर परिषद कार्यालय पहुंचा।