Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

"बूंद-बूंद से सिंचाई, हर दिन कमाई मल्चिंग और ड्रिप से नलखेड़ा के किसान बाबूलाल यादव की प्रतिदिन 40 हजार की आय आगर-मालवा, 9 अगस्त 2026 / उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से ग्राम बड़ागांव, विकासखण्ड नलखेड़ा के प्रगतिशील किसान श्री बाबूलाल यादव ने आधुनिक खेती अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। श्री यादव ने अपने 2 हैक्टेयर खेत में खीरा, करेला एवं गेंदा की खेती मल्चिंग विथ ड्रिप इरीगेशन तकनीक से की है। करेले की लहलहाती बेलें और स्वस्थ फसल इस तकनीक की सफलता का प्रमाण हैं। इस वैज्ञानिक पद्धति से पानी, श्रम और उर्वरक की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मल्चिंग से खरपतवार नियंत्रण और नमी संरक्षण हुआ, वहीं ड्रिप से पौधों को समय पर पानी मिला। किसान श्री यादव के अनुसार प्रतिदिन उनके खेत से लगभग 10 क्विंटल सब्जियां मंडी में विक्रय के लिए जाती है। इससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 40 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। गेंदा की फसल से अतिरिक्त आय भी हो रही है। श्री बाबूलाल की यह सफलता क्षेत्र के किसानों को भी प्रेरित कर रही है। अब अन्य किसान भी उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर फूलों एवं सब्जियों की मल्चिंग खेती अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। CM Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Ujjain Commissioner #आगरमालवा #agarmalwa

82 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

MORE NEWS

सोयतकला के जलभराव क्षेत्र का किया एडीएम ने निरीक्षण, किया 
200 प्रभावितों का रेस्क्यू कर सीएम राइज विद्यालय में किया विस्थापित"

आगर-मालवा, 10 अगस्त 2026जिले में लगातार वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में अपर कलेक्टर डॉ श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव  ने सोमवार को कस्बा सोयतकला के जलभराव क्षेत्र का अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीम के साथ निरीक्षण किया ।

एसडीएम सुसनेर श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान जलभराव क्षेत्र से लगभग 200 रहवासियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विद्यालय, सोयत में अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया। 

प्रभावित रहवासियों के लिए राहत शिविर में नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#agarmalwa
#आगरमालवा

सोयतकला के जलभराव क्षेत्र का किया एडीएम ने निरीक्षण, किया 200 प्रभावितों का रेस्क्यू कर सीएम राइज विद्यालय में किया विस्थापित" आगर-मालवा, 10 अगस्त 2026जिले में लगातार वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में अपर कलेक्टर डॉ श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को कस्बा सोयतकला के जलभराव क्षेत्र का अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीम के साथ निरीक्षण किया । एसडीएम सुसनेर श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान जलभराव क्षेत्र से लगभग 200 रहवासियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विद्यालय, सोयत में अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया। प्रभावित रहवासियों के लिए राहत शिविर में नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

बारिश ने रोकी 51 हजार कलश यात्रा, आयोजन स्थगित! विधायक मधु गेहलोत बोले—जल्द होगी भव्य यात्रा..!

बारिश ने रोकी 51 हजार कलश यात्रा, आयोजन स्थगित! विधायक मधु गेहलोत बोले—जल्द होगी भव्य यात्रा..!

Agar, Agar Malwa | Aug 10, 2026

आगर- मालवा में भारी बारिश का अलर्ट, डोंगरगांव की पानी से भरी सड़क, तेज बहाव पार करते लोग।
#agarmalwa  #madhyapradesh #mpweatherupdate #mpweather

आगर- मालवा में भारी बारिश का अलर्ट, डोंगरगांव की पानी से भरी सड़क, तेज बहाव पार करते लोग। #agarmalwa #madhyapradesh #mpweatherupdate #mpweather

Agar, Agar Malwa | Aug 10, 2026