सोयतकला के जलभराव क्षेत्र का किया एडीएम ने निरीक्षण, किया
200 प्रभावितों का रेस्क्यू कर सीएम राइज विद्यालय में किया विस्थापित"
आगर-मालवा, 10 अगस्त 2026जिले में लगातार वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में अपर कलेक्टर डॉ श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को कस्बा सोयतकला के जलभराव क्षेत्र का अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीम के साथ निरीक्षण किया ।
एसडीएम सुसनेर श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान जलभराव क्षेत्र से लगभग 200 रहवासियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विद्यालय, सोयत में अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया।
प्रभावित रहवासियों के लिए राहत शिविर में नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
15 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026