#भरतपुर। जिले के भुसावर स्थित नंदघर आंगनबाड़ी केंद्र पर 'विकसित भारत जनसेवा अभियान' के तहत 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं व अन्य लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रवेश उत्सव व बच्चों का अन्न प्राशन कार्यक्रम भी कराया गया। समारोह में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता गोयल, पार्षद रेखा मित्तल, उपनिदेशक सिकरामा राम चोयल, सीडीपीओ शैलेष कुमार व सुपरवाइजर संगीता मीणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व आशा सहयोगिनियों को माला पहनाकर, तुलसी का पौधा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ सहायक हेमंत पांडे ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पोषण माह 2026 के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाना और आंगनबाड़ी कर्मियों के बहुमूल्य योगदान को प्रोत्साहित करना है।