#भरतपुर। भुसावर के पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 'मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत' विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी सोच को कैनवास पर उकेरा। शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री भुसावर स्कूल के मोहित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय स्कूल चैंटोली की रितिका और राजकीय बालिका स्कूल छौंकरवाड़ा की सलोनी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बाछरैन के छात्र राजकुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य दशरथ लाल शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ चित्रों को जिला स्तर के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा और अन्य सभी भाग लेने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 26, 2026