हसनपुर: हसनपुर तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, डीएम ने समस्याएं सुनीं
जिलाधिकारी श्रीमति निधि गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील हसनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।