हसनपुर: सैदनगली भीकनपुर के पास रोड पर बुद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दोनों घायल, हालत गंभीर
सैदनगली क्षेत्र के गांव ईशापुर शर्की निवासी वृद्ध बोदल सिंह पुत्र गंगा सहाय शुक्रवार की दोपहर संभल मार्ग पर गांव भीकनपुर के समीप सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान नगर की ओर से तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि अनियंत्रित होकर बाइक सवार भी सड़क पर गिरने से बुरी तरह घायल हो गया।