हसनपुर: हसनपुर के गांव बुरावली में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हसनपुर क्षेत्र की दौलतपुर रेंज के ग्राम बुरावली में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुंचती मुख्य अतिथि का वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे माला पहनकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि राजेंद्र खड़गवंशी द्वारा पौधारोपण किया गया।