हसनपुर: रहरा में चलते ट्रैक्टर पर अर्धनग्न होकर युवाओं का स्टंट करने का वीडियो वायरल, जान हथेली पर रखकर कर रहे स्टंट
रहरा थाना क्षेत्र के गांव में युवाओं का चलते ट्रैक्टर पर बैठकर अर्धनग्न होकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अर्धनग्न होकर चलते ट्रैक्टर की सीट एवं ट्रैक्टर पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। यह जानलेवा स्टंट इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में किया जा रहा है।