नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 31 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन ने गर्भवती महिलाओं का वजन ब्लड प्रेशर हीमोग्लोबिन मूत्र आदि की जांच की जांच की।इस क्रम में 12 एनीमिया से ग्रसित तथा एक मलेरिया पॉजिटिव गर्भवती महिला पाई गई।