कुंडा: ग्राम धमावा में फलदार महुआ के पेड़ पर लकड़हारे का आरा चला, पुलिस ने कटान को रुकवाया
बाघराय के ग्राम धमावा में लकड़हारा रामसेवक गौतम द्वारा फलदार महुआ का हरा वृक्ष काटे जाने पर रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस और वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी बिना अनुमति अवैध कटान कर रहा है और बिना लाइसेंस आरा मशीन संचालित है। रेंजर कुंडा ने जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।