पंचकूला: पंचकूला कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन-अलग-अलग श्रेणियों के तहत 183 केसों का किया निपटारा
पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन पंचकूला कोर्ट में किया गया। इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों के तहत 183 केसों का स्थाई निपटारा कर एक लाख रुपए का जुर्माना सरकारी खजाने में जमा करवाया गया। माननीय न्यायाधीश डा. जितेंद्र कुमार, सिविल जज प्रथम श्रेणी की अदालत में सिविल मामलों के अलावा बैंक वसूली, राजस्व, दांपत्य विवाद, चैक बाउंस के केसों का निपटारा किया गया l