पंचकूला: रॉयल एनफील्ड शोरूम सियुडी के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में शनिवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति संदीप सिंह के द्वारा बताया गया है कि मैंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR 38A1900 रॉयल एनफील्ड शोरूम के पीछे खड़ी की थी। जहां से उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।