पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने खंड बरवाला में लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यो का किया शिलान्यास
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नगर निगम द्वारा बनने वाले लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से खंड बरवाला के गांव खंगेसरा, टोका और नग्गल में सामुदायिक केन्द्रो व बरसाती नाले का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल भी उपस्थित थे।