पंचकूला: रिहोड़ गांव के नजदीक मोटरसाइकिल सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
पंचकूला जिला के गांव रिहोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक के द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने का मामला आज सामने आया। मिली जानकारी अनुसार टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घायल की पहचान नीरज कुमार के रूम में हुई है जो की नारायणगढ़ का रहने वाला है।