पंचकूला: फिरोजपुर गांव के नजदीक ट्रैक्टर के नीचे आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
पंचकूला जिला के गांव फिरोजपुर के नजदीक ट्रैक्टर के नीचे आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला शनिवार को सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति अचानक से ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान राजविंदर सिंह वासी लुधियाना के रूम में हुई है। वहीं पुलिस ने व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।