जोधपुर: बनाड़ क्षेत्र में नामी ब्रांड के नकली पाइप बेचने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी व कॉपीराइट का केस
जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा नामी कंपनी के नकली पाइप बेचते पकड़ा गया जिस पर दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कॉपीराइट का केस दर्ज किया गया।बनाड़ पुलिस ने बताया कि आशीर्वाद पाइप को प्राइवेट लिमिटेड हेमंत बरडिया की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।जिसमें खोखरिया पर सैनिटरी दुकान के मालिक लक्ष्मण माली के दुकान में नकली सामान बरामद किया गया।