जोधपुर: बासनी के सरस्वती नगर के व्यापारियों ने डिवाईडर पर लग रहे मोबाईल टावर को लेकर विरोध किया।
जोधपुर के बासनी सरस्वती नगर में आज मंगलवार को व्यापारियों ने डिवाइडर पर लग रही मोबाइल टावर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सरस्वती नगर डिस्टिक शॉपिंग सेंटर के अध्यक्ष बाबूलाल भाटी ने बताया कि हमारे क्षेत्र में डिवाईडर पर एक मोबाईल टावर लगाने हेतु कार्य आरंभ किया गया है। जिसका व्यापारियों ने आज विरोध किया।