जोधपुर: सूरसागर रॉयल्टी नाका के सामने अवैध शराब बेचते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूरसागर रॉयल्टी नाका के सामने बनी दुकानों के पास में अवैध रूप से शराब बेच रहें एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।आरोपी को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है। सूरसागर थाने के सी सुरता राम ने बताया कि रॉयल्टी नाका के सामने बनी दुकानों के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे भगत सिंह को गिरफ्तार किया है।