जोधपुर: सराफा बाजार क्षेत्र में दाहिनी सूंड के गणेश मंदिर को नगर निगम की गाड़ी ने किया क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों में आक्रोश
जोधपुर के सराफा बाजार में प्रसिद्ध दाहिनी सूंड के गणेश जी के मंदिर को आज नगर निगम की कचरा ले जाने वाली गाड़ी ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया इसके बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में आक्रोश है तो वहीं घटना के सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं।