बक्सर: पांडेयपट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी के महंत बने रामदास जी, संतो की उपस्थित में सौंपी गई महंती
Buxar, Buxar | May 13, 2024 सोमवार को शहर के पांडेयपट्टी में चल रहे श्री राम महायज्ञ का भव्य भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान व्यासपीठ की पूजा व आरती की गई। तत्पश्चात महंथी देने का कार्यक्रम शुरू हुआ।सैकड़ो संतो की उपस्थिति में पांडेयपट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी का महंत रामदास जी महाराज को बनाया गया। ठाकुरबाड़ी परिसर में भगवान राधाकृष्ण व नन्देश्वर भगवान का मंदिर है।