बक्सर: फेसबुक पर हुआ था प्रेम,पॉक्सो का आरोपी भोजपुर के पवना से गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आत्महत्या से बची किशोरी
Buxar, Buxar | May 13, 2024 इटाढ़ी थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भोजपुर जिला से दबोच ली है. पुलिस को यह कामयाबी भोजपुर जिला के पवना में मिली. आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी राकेश कुमार भोजपुर जिला के पवना का निवासी है. इस मामले में पीड़िता नाबालिग के बयान पर गत 9 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.