बक्सर: लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा, दिव्यांगन वोटरों को सुविधा मुहैया कराने को दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | May 13, 2024 बक्सर सदर अनुमण्डल कार्यालय में अहम बैठक हुई. जिसमें भूमि विवाद एवं लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की गई. इस क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु रणनीति भी बनाए गए. बैठक की अध्यक्षता कर रहे SDM धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने समीक्षा के बाद कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने चुनाव को लेकर वाहन अधिग्रहण, डिस्पैच सेन्टर पर भेजने, ईंधन की जिम्मेदारी सौंपी.