बक्सर: बक्सर में 1 जून को मतदान में शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप कोषांग एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक आयोजित
Buxar, Buxar | May 13, 2024 लोकसभा में 1 जून को होने वाले लोकहित का पर्व चुनाव में शत प्रतिशत मतदान एवं जनभागीदारी हेतु धनसोई तथा दिनारा बाजार में नुक्कड नाटक आयोजित किया गया. स्वीप कोषांग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक, मास्क पहनकर नारा एवं जनसंवाद कार्यक्रम रूद्रा गुरूकूल संस्था समूह के युवा लोगों ने किया. रूद्रा गुरूकूल युवाओं और छात्रों की एक संस्था है.