पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के कामाख्या ओपी क्षेत्र में युवती का सिर कटा सड़ा-गला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Sep 9, 2026
पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड के कामाख्या ओपी क्षेत्र की रहुआ पंचायत में बैजनाथपुर नहर के पास कल्याणपुर पुल के समीप झाड़ियों से एक अज्ञात युवती का सिरकटा और सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कामाख्या ओपी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज कर मामले की जांच में जुट गई है