कुटुंबा: मुरौली में माई बहिन योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए गई महिला को पंचायत के मुखिया ने बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी
कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत पिपरा बगाही पंचायत में माई बहिन सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन करने गई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की मुखिया ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना मुरौली गांव की है। घायल महिला सिंधु देवी, फुलवरिया गांव निवासी अजय कुमार मेहता की पत्नी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन सिंधु देवी को कुटुंबा रेफरल अस्पताल लेकर गए.