कुटुंबा: रसलपुर गांव में किसान चौपाल लगाकर दी गई उन्नत कृषि पद्धति की जानकारी, पशुपालन के सुझाव भी दिए गए
कुटुंबा प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत रसलपुर गांव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया. इस चौपाल में कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के कृषि वैज्ञानिक डा आशुतोष कुमार ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए समय पर बीज की बुवाई जरूरी है. समय बीतने के बाद बुवाई करने से उत्पादन कम हो जाता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो