कुटुंबा: लखपति दीदी योजना के तहत स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां, देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित
देश के विकास में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने और उनको आर्थिक व सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना का संचालन कर रही है.ये बातें पीएनबी के सर्किल अफसर विशाल कुमार ने कही.वे गुरुवार को पीएनबी कुटुंबा में लखपत दीदी योजना के तहत्त लोन का वितरण कर रहे थे.उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत्त स्वरोजगार कर जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बनेगी