कुटुंबा: संडा में समाजसेवी एवं शिक्षा सेवक के निधन पर कुटुंबा विधायक सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
कुटुंबा प्रखंड के संडा गांव में समाजसेवी व कांग्रेस नेता रामलखन वर्मा के निधन की सूचना पर कुटुंबा विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे. मृतक के परिजनों से मिलकर उन्होंने संवेदना व्यक्त किया. कहा कि रामलखन वर्मा सच्चे समाजसेवी थे. मृदुभाषी होने के कारण वे सभी के लिए चहेता बने रहते थे.