कुटुंबा: डुमरी-बालूगंज में लगाया गया नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर, आहार एवं दिनचर्या में बदलाव से रह सकते हैं आजीवन निरोग
कुटुंबा प्रखंड के डुमरी बालूगंज में शुक्रवार को नेचुरोपैथी चिकित्सा सह योग शिविर का आयोजन किया गया. निशिगंधा ने निरोग रहने के लिए कई नुस्खें बताएं. कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने दिन चर्चा में थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए खान-पान एवं रहन-सहन में थोड़ी सुधार करते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को अपनाना होगा.