कुटुंबा: अंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, काम न करने पर मिली थी फटकार
अंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती द्वारा घरेलू विवाद में विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। वैसे घटना के बाद परिजनों ने युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया.