फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को सेक्टर-37 नया पुल से किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी कप्तान सिंह की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर-37 नया पुल से गिरफ्तार किया है।