फरीदाबाद: फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में महिला की हुई इलाज के दौरान मौत, नहीं हुई पहचान
फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की लावारिश हालत में मौत हो गई।महिला के साथ उसका बेटा भी था जो अपनी मां को लावारिस हालत में अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया । महिला को डॉक्टरों ने इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था लेकिन महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई। बेटे के चले जाने के चलते महिला की पहचान नहीं हो पाई है।