फरीदाबाद: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में इमरजेंसी डिस्पेंसरी लगाई जाएगी और एंबुलेंस सेवा भी रहेगी उपलब्ध
फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में इमरजेंसी डिस्पेंसरी लगाई जाएगी और इस दौरान आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस सेवा भी जारी रहेगी। साथ ही साथ कोविड-19 को लेकर भी सतर्कता रखी जाएगी। सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर व इमरजेंसी डिस्पेंसरी की व्यवस्था की गई है।