फरीदाबाद: सेक्टर-23 बिजली कार्यालय पर स्मार्ट मीटर को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
फरीदाबाद के सेक्टर-23 बिजली कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का पुतला भी जलाया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा में बिजली विभाग द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाकर आम आदमी पर बिजली के बिलों का बोझ डाला जा रहा है।