मांडर: चटवल में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन युवक घायल
Mandar, Ranchi | Oct 23, 2026 मांडर के चटवल मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लोहरदगा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस लकड़ा 18 वर्षीय शशि उरांव 19 वर्षीय ऋषव उरांव बाइक से पतरातू जा रहे थे। इसी दौरान चटवल मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े।