हरिद्वार: 5.2 ग्राम स्मैक और ₹900 नकद के साथ ज्वालापुर से पुलिस ने किया एक युवक गिरफ्तार, तस्करी का आरोप
ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को नशा तस्करी के आरोप में 5.2 ग्राम स्मैक और ₹900 नगद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुहैल कनखल थाना क्षेत्र के किसनपुर का निवासी है। पुलिस का आरोप है कि सुहैल क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करता था। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रौशनाबाद जेल में भेज दिया गया है।