हरिद्वार: हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने देवपुरा में की PC, राज्य सरकार से की DPR सार्वजनिक करने की मांग
हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। आज देवपुरा में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से कॉरिडोर योजना की डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कॉरिडोर योजना को लेकर हरिद्वार की स्तिथि बिगाड़ने नहीं दी जाएगी।