हरिद्वार: पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा में बढ़ी सिल्ट की मात्रा, यूपी सिंचाई विभाग ने फिर रोका गंगनहर का पानी
पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। लिहाजा यूपी सिंचाई विभाग ने आज फिर से गंग नहर का पानी रोक दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीला बैराज से गंगनहर के पानी को रोका गया है, जब सिल्ट की मात्रा कम हो जाएगी तब फिर से गंगनहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। बता दे कि पहाड़ों की बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है।