हरिद्वार: पहाड़ों में भारी बारिश के चलते हरिद्वार में भी रोके गए चारधाम यात्री, पंतदीप पहुंचे SDM सदर अजयवीर सिंह ने दी जानकारी
पहाड़ों में भारी बारिश का कहर है, जगह जगह हो रहे भूस्खलन से कई रास्ते बंद हैं, ऐसे में गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा को रोके जाने और यात्रियों को पहाड़ों पर ना जाने देने की हिदायत दी थी जिसके बाद चारधाम यात्रियों को हरिद्वार में भी रोका जा रहा है। SDM सदर अजयवीर सिंह ने कहा है कि मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर यात्रियों को पहाड़ों के लिए रवाना किया जायेगा।