हरिद्वार: खड़खड़ी शमशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवार की महिला को दी गई अंतिम विदाई, देरी पर परिजन नाराज
खड़खड़ी शमशान घाट पर आज गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की दिवंगत महिला को अंतिम विदाई दी गई। गार्ड ऑफ़ ऑनर देने में प्रशासन द्वारा 2 घंटे की देरी कर दी गई इसलिए परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। बता दे कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे गोपाल सिंह बिष्ट की पत्नी सुंदरी देवी का निधन हो गया था और आज खड़खड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।