हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भिड़ीं 2 महिला दुकानदार,
स्थानीय लोगों व पुलिस ने किया हस्तक्षेप
रोड़ी बेलवाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो महिला दुकानदार भिड़ गईं। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दुकान के सामने से रिक्शा हटाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। लोगों और पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनो महिलाओं को अलग अलग कर समझाया, तब जा कर मामला शांत हुआ।