टोंक शहर के महिला थाना में ग्राम महाराजपुरा निवासी परिवादिया सिमरन बानो पुत्री फिरोज खान के द्वारा न्यायालय में पेश किया इस्तगासा के आधार पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। परिवादिया का निकाह 2 अगस्त 2021 को मंसूर अली पुत्र मंजूर अली निवासी चकचैनपुरा शास्त्री नगर तहसील व जिला सवाई माधोपुर के साथ हुआ था