बारियातू थाना क्षेत्र के गाड़ी ग्राम अंतर्गत भुईया टोली में सोलर गुरुवार की रात जल मीनार से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान नेमधारी साव के 36 वर्षीय पुत्र राज कपूर प्रसाद के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में गुरुवार रात 8 बजे बालूमाथ CHC ले जाया गया। जहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करांची रिम्स रेफर कर दिया।