कुलपहाड़: जैतपुर में खाद को लेकर किसानों का भारी जनसमूह समिति पर बना रहा दबाव
जैतपुर क्षेत्र की किसान सहकारी समिति के कर्मचारी भी खाद वितरण व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। आसपास की अजनर, बुधवारा, कूड़ई, खम्मा पथरी और अकोना समितियों में खाद उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में बेलाताल समिति पहुंच रहे हैं। इससे बेलाताल में किसानों की भीड़ बढ़ रही है और खाद वितरण की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।