Public App Logo
दिल्ली के AIIMS अस्पताल मे गार्ड से कहासुनी के बाद हंगामा, व्यक्ति ने सिक्योरिटी इंचार्ज को बुलाने की मांग की AIIMS अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक व्यक्ति और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद व्यक्ति ने गार्ड को कथित तौर पर धक्का दिया और सिक्योरिटी इंचार्ज को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी हलचल देखने को मिली। विवाद का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजो परिजनो के साथ सुरक्षा कर्मचारियो के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, घटना की पूरी वजह और दोनो पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नही आई है। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। . . #delhi #aiims #news #security #doctor - Jhajjar News